नीरज चक्रपाणि,हाथरस- नगर पालिका परिषद वार्ड 7 के शमशान स्थलों का सौन्दर्यीकरण कराये जाने के लिए आज प्रशासन की टीम द्वारा श्मशान स्थलों का मौका मुआयना किया गया।
वार्ड 7 के सभासद निशान्त उपाध्याय की पहल पर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा द्वारा नगर पालिका के अधिकारियों को वार्ड 7 रमनपुर के शमशान का निरीक्षण कराया गया जिससे शमशान का नगर पालिका द्वारा सौन्दर्यीकरण कराया जा सके। मौके पर आज सभासद निशान्त उपाध्याय के साथ कानूनगो मदन मोहन शर्मा, नगर पालिका निर्माण जे.ई डम्बर सिंह, भूदेव सिंह चैहान, भगवान सिंह चैहान आदि के साथ श्मशान स्थल का मौका मुआयना किया और अभिलेख भी देखे।
श्मशान स्थल के सौन्दर्यीकरण को किया मौका मुआयना
